नई दिल्ली, फरवरी 24 -- हर एक पुराना क्रिकेट फैन सचिन तेंदुलकर का फैन जरूर होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आप स्टीव बकनर का नाम जानते ही होंगे, जो कि एक अंपायर थे। स्टीव बकनर के कई फैसले सचिन तेंदुलकर के खिलाफ गए थे। उस समय डीआरएस यानी डिसिजन रिव्यू सिस्टम नहीं होता था तो उन फैसलों को बदला नहीं जा सकता था। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने हर बार सिर झुकाकर अंपायर के फैसलों को स्वीकार किया और अपनी मर्यादा में रहे। हालांकि, फैंस ने स्टीव बकनर को कभी इसके लिए माफ नहीं किया। उन पर बेईमान अंपायर तक का ठप्पा लगा दिया गया। अब अंपायर स्टीव बकनर ने अपने उन अपराधों को कबूल किया है, जो उन्होंने अंपायर के तौर पर किए और इन्हें एक मानवीय भूल बताया है। हाल ही में स्टीव बकनर ने डब्ल्यूआईसीयूए को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से दो घटनाओं...