एटा, फरवरी 11 -- बुधवार को नगर के एमजीएम इंटर कालेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि संत सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि देश की सुरक्षा, विकास की ओर अग्रसर करने के लिए हिंदू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है। विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी कृष्णप्रिया ने कहा कि आज हिंदू जातियों में बंटा हुआ है। जब हिंदू संगठित होगा, तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। संघ के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक हरीश वार्ष्णेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदास एवं संचालन डॉ. श्यामबिहारी तिवारी, गिर्राजशरण उपाध्याय ने किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें योग शिक्ष...