मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- गांव सुल्तानपुर में जांच के लिए पहुंचे एसडीएम ओर तहसीलदार के समक्ष सैंकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच कर बताया कि वह सब जिंदा है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलओ ने बिना जांच किए 138 ग्रामीणों को मृत दर्शा दिए थे। गांव सुल्तानपुर के 138 महिलाओं व पुरुषों का फार्म 7 भरकर गांव कसेरवा निवासी किसी युवक ने उन्हें मृतक बताया था। बीएलओ द्वारा बिना जांच किए सभी के नाम काट दिए गए। इस फर्जीवाड़े की जानकारी सपा नेता प्रदीप डब्बास को मिलने पर उसके द्वारा सपा सांसद हरेंद्र मलिक व जिलाध्यक्ष जिया चौधरी को सूचना दी गई। सपा नेताओं ने डीएम उमेश मिश्रा को मामले से अवगत कराते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा व तहसीलदार महेंद्र सिंह जांच के लिए गांव में पहुंचे। जहां सैकड़ों लोगों ने दोनों अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.