नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता था। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र मस्तमौला थे और ज्यादातर हंसी-मजाक के मूड में रहते थे। लेकिन उनका एक छोटा सा मजाक उस दिन काफी बड़ी मुसीबत ला सकता था। रमेश सिप्पी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने मजाक-मजाक में सेट पर गोली चला दी थी, और यह सनसनाती हुई अमिताभ बच्चन के कान के पास से गुजरी। एक्शन फोटोग्राफर ने इस घटना के बाद सेट पर शूटिंग करने से मना कर दिया था।धर्मेंद्र ने चला दी अमिताभ की तरफ गोली रमेश सिप्पी ने न्यूज18 के साथ बातचीत में बताया, "यह घटना क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान हुई। उस सीन में उन्होंने गोलियां उठाईं, उन्हें बंदूक में लोड किया। इस शॉट में उन्हें गोली नहीं चलानी थी। उन्हें सिर्...