नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- विवेक शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल 1946 में राजधानी दिल्ली आ गए थे। उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार में गृह विभाग सौंपा गया गया। उसके बाद उनका सारा वक्त 1 एपीजे अब्दुल कलाम रोड (पहले औरंगजेब रोड) के आवास में गुजरता या फिर नॉर्थ ब्लॉक में। वह सुबह-शाम कामकाज में लगे रहते। सरदार पटेल ने इन्हीं दोनों जगहों से आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत में मिलाने की योजना बनाई और उसे लागू भी किया। यहीं रहते हुए उन्होंने अपने सलाहकारों के साथ हैदराबाद पर पुलिस एक्शन की रणनीति बनाई। इसे 'ऑपरेशन पोलो' कहा गया, जो 13 सितंबर, 1948 को सुबह 4 बजे शुरू हुआ। इसके बाद हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हो गया। भारत के विभाजन के समय लाखों हिंदू और सिख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे। यह मानव इति...