नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- शबाना आजमी और रेखा कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। अब शबाना के पति जावेद अख्तर ने दोनों से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि शबाना के घर के दरवाजे खुले रहते थे। एक बार उन्हें सबक सिखाने के लिए रेखा उनके घर से कैसेट रिकॉर्डर उठा लाई थीं।दरवाजे पर होती थी मैजिक आई मेटाफर लिटफेस्ट के एक सेशन में जावेद अख्तर ने शबाना आजमी के घर से जुड़ा मजेदार किस्सा बताया। वह बोले, 'उनका घर अजीब था। मुंबई शहर के हर घर के दरवाजे पर एक जादुई आंख थीं, जिससे झांककर देखते थे कि घंटी किसने बजाई। शबाना का परिवार एक कॉटेज में रहता था उसका ढांचा आज भी वहां है। उनके घर का मेन गेट बंद नहीं हो सकता था, हमेशा खुला रहता था। दरवाजे भी खुले रहते थे और कोई भी कभी भी उनके घर में दाखिल हो सकता था। कैफी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.