नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- राज कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपनी जिंदगी का कठिन समय देखा। उनकी फिल्म मेरा नाम जोकर बुरी तरह पिट गई। पिता को कैंसर हुआ। वह बस से सफर करके, जमीन पर सोकर पिता का इलाज करवा रहे थे लेकिन डॉक्टर्स की तरफ से लगातार बुरी खबरें मिल रही थीं। उनकी करीबी बीना रमानी ने बताया कि उस वक्त वह न्यूयॉर्क में उनके यहां ही रहते थे। एक दिन परेशान होकर उन्होंने जीसस को खूब गालियां दी थीं।पैसे बचाने के लिए बस से करते थे सफर बीना रमानी ने एएनआई से बातचीत में बताया, 'उन दिनों मेरे पति एंडी रमानी न्यूयॉर्क में एयर इंडिया में जॉब करते थे। मेरे दो छोटे बच्चे थे। राज कपूर कंगाल थे। मेरा नाम जोकर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी और उनके पिता को कैंसर हो गया था और वह हॉस्पिटल में थे। एंडी ऑफिस जाने के लिए बस ले...