श्रीनगर, फरवरी 6 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का हालिया बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपनी गठबंधन साथी कांग्रेस पार्टी पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं, तो कांग्रेस के नेता अक्सर नाराज हो जाते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करना उनकी जिम्मेदारी है और अगर प्रधानमंत्री कोई अच्छा काम करते हैं, तो उसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो जम्मू-कश्मीर के लिए किए गए अच्छे कामों को स्वीकार करने में हिचकिचाते हों। उन्होंने कहा, '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.