शामली, फरवरी 12 -- थाना भवन नगर के प्राचीन दयाल आश्रम मे बृहमलीन सती बाबा दयाल शाह महाराज एवं सती बाबा भान शाह महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन राम प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में प्रवचन करते हुए कथा व्यास मनोज जी महाराज ने कहा जब जब धरती पर संकट आता है ,अधर्म बढ़ता है और पुण्य का ह्रास होता है तब तब प्रभु अनेकानेक लीला करते हुए पापियों का विनाश कर धर्म की स्थापना करते है। भगवान राम के जन्म के कई कारण बताये गए हैं। मुख्य रूप से, उन्हें राक्षसों का नाश करने, रावण जैसे शक्तिशाली असुरों का नाश करके, भगवान राम ने धरती पर शांति और सद्भाव स्थापित किया। श्री राम ने धर्म और मर्यादा का पालन किया, जिससे लोगों को एक आदर्श जीवन जीने का मार्ग मिला। उन्होंने राम राज्य की स्थापना की, जो धर्म और न्याय से युक्त था। भगवान श्री राम ने अपने...