जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को टीडी इंटर कालेज के मारकण्डेय सिंह हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भारत में जब तक हिंदू बहुमत में हैं, तभी तक सुरक्षित हैं। हिंदू बहुमत बनाए रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण का सख्त कानून बनवाया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि सस्ती और गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारें अपनी कुल आमदनी का कम से कम आठ प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करें। डॉ. तोगड़िया पत्रकारों से बातचीत करते बोले कि शिक्षा के साथ रोजगार जरूरी है, इसके लिए हाईस्कूल स्तर से ही कौशल और स्किल ट्रेनिंग की शिक्षा दी जानी चाहिए। स्वरोजगार के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जाएं। उन...