मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- ग्राम शिवपुरा में देशी शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं लगातार एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी हितेश शेखर, आबकारी निरीक्षक अरविंद और आबकारी टीम गांव पहुंची और महिलाओं एवं ग्रामीणों से बात की, लेकिन महिलाओं की अड़चन के सामने अधिकारी बिना किसी नतीजे के लौट गए। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्राम शिवपुरा में शराब का ठेका खोलने को लेकर आसपास के क्षेत्र में काफी गुस्सा है। इससे पहले महिलाएं अपने घरों से बर्तन और अन्य सामान लेकर ठेके के सामने बैठकर आग जलाकर खाना भी पका चुकी हैं और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस खबर को हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ठेका तीन माह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.