नई दिल्ली, जनवरी 14 -- बॉलीवुड फिल्मों में गाने एक अहम रोल निभाते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के गाने सालों-साल लोगों के बीच पॉपुलर रहते हैं। इन गानों को शूट करने के पीछे एक्टर-एक्ट्रेस की खास मेहनत होती है। आज हम आपको करिश्मा कपूर से जुड़ी एक ऐसी घटना बता रहे हैं जब डांस करते-करते उनके खून बहने लगा, लेकिन एक्ट्रेस के कदम नहीं रुके। एक्ट्रेस नहीं चाहती थीं कि शूट में किसी भी तरह की देरी हो।बीवी नंबर 1 का था वो गाना करिश्मा कपूर का ये गाना उनकी फिल्म बीवी नंबर 1 का था। इस फिल्म के एक गाने में करिश्मा कपूर ने मेटल की ड्रेस पहनी थी। डांस करते-करते उनके शरीर में मेटल की ड्रेस चुभ गई और उनके खून बहने लगा, लेकिन करिश्मा ने किसी को ये नहीं बताया और वो डांस करती रहीं।करिश्मा ने पहनी थी मेटल की ड्रेस फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर एशले रेबेलो ने एक पुराने इं...