गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के प्रबंध अध्ययन विभाग के तहत छात्रों की ईशान मैनेजमेंट सोसाइटी का तीन दिवसीय प्रबंध महोत्सव 'टाइकून्स 2026' का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंध अध्ययन विभाग के पूर्व छात्र व डिप्टी कलेक्टर शिवम गुप्ता ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए छात्रों के भीतर समर्पण, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल तथा निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया। व्यक्तिगत जीवन संघर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे अनेक असफलताओं के बाद प्रशासनिक सेवा में सफलता मिली। जब-जब जीवन में रास्ते बंद हुए तब तब एमएमएमयूटी से भविष्य की राह मिली। कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थी बहुत कुछ ऐसा सीखेंगे जो उन्हें किताबों या कक्षाओं में सीखने का अवसर नहीं देगा। कार्यवाहक कुलपति प...