सीवान, मार्च 23 -- हसनपुरा। प्रखंड के हरपुर कोटवा पंचायत के चांद परसा गांव स्थित राम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्री भागवत कथा सह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। इसमें हर दिन सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रवचन सुनने के लिए उमड़ रहे हैं। जहां कथा के दौरान वृंदावन से पधारी कथावाचक मानस कोकिला देवी राधिका प्रियदर्शी ने भक्त प्रह्लाद, नवधा भक्ति, और भगवान श्रीकृष्ण का अपनें भक्तों के लिए ब्रज में आना आदि का व्याख्यान किया। कहा कि भगवान कहते हैं जब-जब धरती पर पापों की वृद्धि होती है तब-तब मैं अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए किसी ना किसी रूप में अवतार लेता हूं। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.