प्रयागराज, फरवरी 11 -- एनसीजेडसीसी व संस्कार भारती की ओर से परेड मैदान स्थित शिविर में आयोजित 'चलो मन गंगा यमुना तीर' में बुधवार को लोक गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। लखनऊ की सरिता तिवारी ने फगुआ गीत 'जब छिड़े फाग के गीत मिले मन मीत' की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तो उसके बाद 'संगम पर छाई रहब छानी पियब रोज गंगा का पानी', 'जा-जा रे कागा कह दिया पीर के' की प्रस्तुति से समां बांधा। भोपाल से आईं निमाड़ी लोकगायिका पूनम चतुर्वेदी ने 'आओ म्हार गणपति राम दरबार' से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। गायिका ने 'झूला झूलत गिरिजा संग उमापति', 'रंग लाग्यो गंगा जी को', 'एजी म्हारो लहरियो लहर-लहर हलराय', 'श्याम सुंदर म्हारी रंगी देओ चुनरिया' व 'झूलन आई राधिका प्यारी' की प्रस्तुति से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। अंतिम प्रस्तुति कौशाम्बी क...