नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- बॉलीवुड के तीन खान शाहरुख, सलमान और आमिर खान के बीच अब अच्छी दोस्ती देखी जाती है। तीनों कई मौकों पर साथ भी नजर आए। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब इन तीनों की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की टक्कर देखी जाती है। इस मामले में अधिकतर बार शाहरुख खान की फिल्में कमाई के मामले में आगे निकल गई। लेकिन साल 2008 में आई आमिर खान की एक फिल्म ने शाहरुख खान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ दिया था। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई का रिकॉर्ड बनाया था बल्कि ऑडियंस, फिल्म क्रिटिक्स और इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था।शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पहले बात करते है शाहरुख खान की उस फिल्म की जिसने एक्टर के करियर में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़ने में मदद की बल्कि साल की वो दूसरी सबसे सफल फिल्म बनी। 12 दिसंबर 2008 में शाहरुख खान की फिल्म आई थी र...