नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया सोशल मीडिया से अपमानजनक सामग्री हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित बंसल ने कहा कि राजनीति में शामिल व्यक्ति को 'मोटी चमड़ी' वाला होना चाहिए, लेकिन व्यंग्य और मानहानि में अंतर करना जरूरी है। जस्टिस बंसल ने यह भी कहा कि अगर टिप्पणियां अश्लील पाई गईं तो उन्हें हटाना होगा। गौरव भाटिया ने इस महीने की शुरुआत में एक टीवी समाचार कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया से अपमानजनक सामग्री हटाने की मांग की थी। कार्यक्रम में उन्हें कथित तौर पर 'बिना पैंट/पायजामा के' कुर्ता पहने देखा गया था। भाटिया की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए थे और कैमरामैन ने गलती से उनके शरीर का निचला आधा हिस्सा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.