नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा से रोल मॉडल रहे हैं। शाहरुख बॉलीवुड के शहंशाह की कितनी इज्जत करते हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी दोनों साथ में स्टेज पर होते हैं तो शाहरुख उनके बेटे की तरह बर्ताव नजर आते हैं। अमिताभ ने खुद शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा था और अमिताभ को जब भी किसी शूट में शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाता है तो SRK की मुस्कान देखने लायक होती है। अमिताभ बच्चन ने भी शाहरुख को अपना बेटा समझकर ही हमेशा इंडस्ट्री में आगे बढ़ते के टिप्स दिए हैं।अमिताभ ने सिखाई थी यह बात शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ ने उन्हें कुछ ऐसा सिखाया था जिसे उन्होंने हमेशा फॉलो किया है। शाहरुख खान ने कहा, "मुझे अमित जी ने एक चीज सिखाई थी। उन्हों...