नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने क्यों जब पहली बार भांग खाई तो उसके बाद यह कसम भी खाई कि वो आज के बाद भांग का सेवन नहीं करेंगे। दरअसल अनुपम खेर का इसे लेकर तजुर्बा बहुत खराब रहा था। अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज के होस्टल में भांग ट्राय की थी, लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो किस्सा बहुत हंसाने वाला था। अनुपम खेर ने बताया कि वो करीब 8 घंटे तक हंसते रहे थे, लेकिन बात सिर्फ यहीं पर खत्म नहीं हुई।छत पर चढ़ गया था उनका वार्डन अनुपम खेर ने यूट्यूब चैनल अनस्क्रिप्टेड पर समदीश भाटिया के साथ बातचीत में कहा, "द भांग... उसका सेवन जब किया था, तो फिर मैंने कसम खा ली थी कि दोबारा कभी नहीं लूंगा। क्योंकि मैं 8 घंटे तक हंस रहा था। और मैं हंसते-हंसते बोल रहा था अपने वार्डन को... जिनको भी च...