पूर्णिया, फरवरी 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी फर्नीचर कारोबारी मो. जब्बार की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। एक ओर जहां शनिवार को मृतक के पिता मो. सफुर ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर जब्बार की पहली पत्नी नसीमा खातून उर्फ गुलशन खातून सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, वहीं रविवार को जब्बार की पहली पत्नी नसीमा खातून ने अपनी सौतन और उसके पूर्व के पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को नसीमा खातून उर्फ गुलशन खातून ने भवानीपुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उसके पति जब्बार की हत्या उसकी दूसरी पत्नी संजना देवी उर्फ संजना खातून, उसके पूर्व पति और पहले घर के पुत्रों ने मिलकर की है। नसीमा खातून ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब एक महीने से अपने बच्चों के साथ मायके म...