कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले का परिवहन और खनन विभाग की कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी जिले के विभाग के अधिकारी कोडरमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर चले जाते हैं और यहां के परिवहन तथा खनन विभाग के अधिकारी जानकर भी अंजान बने हैं। कोडरमा जिले के डोचचांच और मरकच्चो के आसपास से एक साथ गिट्टी लदे 15 गाड़ियां जिले के डोमचांच और कोडरमा थाना को लांघती हुई निकल जाती है। मगर बिहार-झारखंड के रजौली थाना क्षेत्र घुसते चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर जब्त हो जाती है। जांच में पता चलता है कि सभी गाड़ियां ओवरलोड है और बिना चालान के कोडरमा की सीमा पार गर गए हैं। इसके बाद सभी ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ दर्जन ट्रकों पर एक करोड़ चालीस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.