गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता पटना हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में जब्त वाहन के दुरुपयोग मामले में पुलिस के अधिकारियों को शक्ति का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। न्यायाधीश पीबी बजंथ्री और एसबीपी सिंह की खंडपीठ ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता को 25 हजार रुपए का मुआवजा दे। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह राशि उन अधिकारियों से वसूली जाएगी जिनकी वाहन के दुरुपयोग में संलिप्तता पाई गई है। इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस मैनुअल के तहत भी कार्रवाई की जाए और दो माह के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय को सूचित किया जाए। मालूम हो कि जिले के कुचायकोट थाने की पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को शराब लदर स्कॉर्पियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.