बांका, फरवरी 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। सफलता और कामयाबी का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता, लेकिन जल्दी अमीर बनने की लालच में जिले के युवा वर्ग ऑनलाइन सट्टेबाजी के गोरखधंधे में तेजी से फंसता जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार जिस रफ्तार से बढ़ा है, वह अब सामाजिक चिंता का विषय बनता जा रहा है। खासकर युवा पीढ़ी इस अपराध में सबसे ज्यादा लिप्त नजर आ रही है, जो बिना मेहनत किए रातों-रात अमीर बनने का सपना देख रही है। कटोरिया थाना क्षेत्र के कड़वामारण गांव में हुई पुलिस छापेमारी अब केवल गिरफ्तारी और बरामदगी का मामला नहीं रह गई है। पुलिस अगर चाहे तो इस कारोबार पर बहुत हद तक लगाम लगाया जा सकता है। पुलिस छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और लैपटॉप को इस पूरे प्रकरण का सबसे मजबूत सबूत माना जा रहा है। साइब...