पटना, जनवरी 27 -- शहर में नो पार्किंग एरिया में वाहनों को खड़ा करने और यातायात नियमों को तोड़ने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस एक ऐसे स्थल की तलाश कर रही है, जहां ऐसी गाड़ियों को रखा जा सके। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से दो जगहों के चयन पर मंथन चल रहा है। इसके लिए मल्टी लेवल हब का ऊपरी तल या जेपी गंगा पथ के किनारे खाली जमीन पर व्यवस्था की जा सकती है। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन, ऐसे स्थान की तलाश चल रही है। वर्तमान में गोलघर के पास जब्त वाहनों को रखा जाता है। पटना जिले में पिछले एक साल में नौ लाख वाहनों पर जुर्माना किया गया। इनमें सबसे अधिक दो पहिया वाहन शामिल थे, जिन पर हेलमेट नहीं लगाने और नो पार्किंग एरिया में वाहनों को खड़ा करने का आरोप था। इसके अलावा ऑटो और व्यावसायिक वाहनों पर भी जुर्माना किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.