हजारीबाग, मार्च 22 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। कोयला लदे वाहनों के जांच अभियान में पकड़े गए चार ट्रक को पुलिस ने थाने के सामने रोड पर खड़ा किया। जांच कार्रवाई के दौरान मौका पाकर उन ट्रकों के चालक गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन चालकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन ट्रकों के चालकों पर अलग मामला दर्ज कर कांड संख्या 33/25 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनमें अजय कुमार पिता महादेव यादव, श्यामसुंदर यादव पिता लालधारी यादव दोनों ग्राम आल्हो थाना जयनगर, मनोज तुरी पिता देबु तुरी, फरकी पत्थर, थाना कौआकोल जिला नालंदा, सुधीर प्रसाद पिता चंद्रिका प्रसाद, जेहालडीह थाना सिरदला जिला नवादा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.