आगरा, अगस्त 13 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी सं. 01707/01708 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन जबलपुर से 14 अगस्त (गुरुवार) व 17 अगस्त (रविवार) को और निजामुद्दीन से 15 अगस्त (शुक्रवार) व 18 अगस्त (सोमवार) को चलेगी। जबलपुर से शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.45 बजे आगरा कैंट व 11.10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं निजामुद्दीन से दोपहर 12.30 बजे चलकर दोपहर 3.40 बजे आगरा कैंट और अगले दिन सुबह 8.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 13 स्लीपर, 2 एसी थर्ड व 1 एसी सेकेंड क्लास कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.