सोनभद्र, फरवरी 21 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बिजली कर्मचारियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्यवाही पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को हुई मीटिंग में प्रबन्धन की इस कार्रवाई पर जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया गया। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को रियायती विद्युत सुविधा इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक्ट, 1999 एवं ट्रांसफर स्कीम, 2000 के अंतर्गत प्राप्त है, जिसे इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, 2003 द्वारा भी संरक्षण प्राप्त है। इसके बावजूद कर्मचारियों के आवासों पर बलपूर्वक स्मार्ट मीटर लगाए जाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है। संघर्ष समिति ने कहा कि 20 फरवरी को लखनऊ की हाइडल कॉलोनी में जिस प्रकार फाटक का ताला तोड़कर, दीवार कूदकर कर्मचारियों के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.