नई दिल्ली, मई 18 -- इंफाल/नई दिल्ली। हिंसा के अलावा उग्रवादियों की जबरन वसूली से त्रस्त मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से इस कृत्य में शामिल 350 से अधिक उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों के ये गिरोह घाटी में वैवाहिक और संपत्तियों के विवाद सुलझाने के नाम पर वसूली करते थे। साथ ही सरकारी ठेकों में व्यापारियों से कट (हिस्सा) मांगते थे। इसी तरह ये उग्रवादी व्यक्तिगत और पारिवारिक झगड़े को सुलझाते थे और लोगों के उनके फैसले मानने पड़ते थे। इन उग्रवादियों ने पूरी घाटी में हर 'समाधान' की एक कीमत तक कर रखी थी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन विद्रोहियों को इस साल फरवरी के मध्य में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद उठाया गया। राज्यपाल प्रशासन की ओर से आम जनता को स्पष्ट निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.