मधुबनी, मार्च 11 -- मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने पर होली, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ नितीश कुमार तथा थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने गणमान्य लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में होली, ईद तथा रामनवमी पर्व मनाने का आग्रह किया। होली पर्व के दिन रंग उन्हीं को दें जो रंग लेना सहर्ष स्वीकार करें। कहा कि हुड़दंग मचाने वाले उपद्रवी तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ नितीश कुमार, भेजा थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष वशिष्ट कापर, पीएसआई आयुष कुमार झा, डॉ बैद्यनाथ साहु, श्याम झा, राम नारायण यादव, सिकंदर पासवान, सुरेश प्रसाद सिंह, सिंटू कुमार सिंह, बोलबम झा, बुनियां खतवे, सचित मिश्रा, विजय झा, पवन यादव, चंदन...