गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद, संवाददाता। अदालत ने एक युवती से जबरन निकाह कर धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला अंकुर विहार थाना क्षेत्र का है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती फैक्ट्री में नौकरी करती है। 24 जनवरी 2024 को फैक्ट्री में काम करने वाली उसके एक सहकर्मी से दोस्ती हुई। उसने युवती की मुलाकात मोहम्मद शाने आलम नाम के एक युवक से कराई। आरोप है कि शाने आलम बहला-फुसलाकर युवती को अमरोहा ले गया, जहां मस्जिद में जबरन निकाह कर लिया और उर्दू में लिखे कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। युवती के मुताबिक उसे बंधक बनाकर रखा गया था, जहां से वे किसी तरह 16 मई 2024 को भागकर अंकुर विहार थाने पहुंची। युवती की तहरीर पर 16 मई 2024 को...