फतेहपुर, फरवरी 24 -- बिंदकी। इफकों सेवा केंद्र में डीएपी के साथ जबरन दवा देने के दबाव पर किसान भड़क उठे। केंद्र में मौजूद कर्मचारी द्वारा खाद के साथ दवा का पैसा काटने पर किसानों ने हंगामा शुरु कर दिया। जिसका वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो गया, हालांकि ऐसे किसी वीडियों की आपका हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। नगर के कुंवरपुर रोड मंडी समिति परिसर में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र खाद वितरण के विवादों से घिरा रहा है। जहां पर किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने से आए दिन हंगामा होता रहा है। मंगलवार को किसान डीएपी लेने के लिए पहुंचे तो मौजूद कर्मचारी ने खाद के साथ दवा का पैसा भी काट लिया गया। किसानों के पूछने पर खाद के साथ दवा लेने की भी बात कही। जिससे किसानों में नाराजगी छा गई और दवा लेने से इंकार करने लगे। इसी बात पर किसानों और कर्मचारियो...