भदोही, फरवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बीरापट्टी गांव निवासी अजय कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर दिया। दादा को जबरन घर से उठाकर जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए ले जाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, विरोध पर मारपीट किया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। कहा कि गत वर्ष 31 दिसंबर को दिन में सवा तीन बजे के करीब पटिदारों हरिओम पांडेय, कृष्णा पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय ने एक राय होकर घर से दादा को उठा ले गए। आरोपित जबरदस्ती उनसे जमीन की रजिस्ट्री कराना चाहते थे। शोर मचाने पर आरोपितों ने मुझे, मां, बेटी को मारा-पीटा एवं जान से मारने की धमकी दिया। यूपी-112 के जवानों ने आकर किसी जान बचाई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115 (2) तथा 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.