गिरडीह, फरवरी 21 -- राजधनवार/खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव निवासी राजेश राम ने अपनी खरीदी हुई भूमि और पैतृक खतियानी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने, बिक्री कराने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय दिलाने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। राजेश राम के अनुसार, 14 दिसंबर 2024 को अर्जुन राम, पवन राम एवं मंटू राम (पिता स्व. मितन राम, निवासी अरगाली, ओपी परसन) ने उनकी खरीदी भूमि पर जबरन घर निर्माण रोकते हुए तोड़फोड़ की थी। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ के न्यायालय में वाद संख्या 03/2025 दर्ज हुआ था, जिसमें 7 मार्च 2025 को कार्यवाही समाप्त की गई थी। इसके बाद पीड़ित ने अपनी भूमि पर मकान बनाकर रहना शु...