गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना में सरकारी कार्यालय में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने व दो घंटे तक कार्यालय बाधित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी सीसीएल बनियाडीह गिरिडीह क्षेत्र में सुरक्षा प्रभारी के पद पर कार्यरत नकुल कुमार नायक की शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में ठठेरा मोहल्ला निवासी कम्पु यादव एवं नमन यादव समेत उनके मोहल्ले के अन्य अज्ञात लड़कों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नकुल ने कहा है कि 06 फरवरी की रात विक्रय कार्यालय बनियाडीह में किसी कारणवश कम्पु यादव और सुरेंद्र यादव में आपसी बहस व लड़ाई हुई। उसके बाद कम्पु यादव व नमन यादव अपने मोहल्ले से लड़के बुलाकर संगठित रूप से सरकारी कार्यालय में जबरन प्रवेश कर गये और सीसीएल सुरक्षा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.