बाराबंकी, दिसम्बर 31 -- सतरिख। क्षेत्र के मंजीठा गांव निवासी गिरजा शंकर ने गांव के ही तीन लोगों पर खेत में जबरन खनन कराने, बल्ली उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सतरिख पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार गांव के ही सुरेश, प्रद्युम्न और रवि ने कुछ दिन पूर्व उसके खेत में अवैध रूप से खनन करवाया था। इसको लेकर उसने थाना व तहसील दिवस में शिकायत की थी। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम गठित कर पैमाइश कराई गई। पैमाइश के बाद पीड़ित ने अपने खेत की मेड़ पर बल्ली गाड़कर तार बांध दिया था। आरोप है कि दो दिन पहले सुरेश , प्रद्युम्न और रवि ने खेत में लगी बल्ली उखाड़कर तार तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से पीड़ि...