सहरसा, अक्टूबर 1 -- सहरसा। सदर थाना के वार्ड 3 में 10 बर्षीय नाबालिग लड़की की मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने का मामला सामने आया है।। नाबालिग लड़की कोचिंग से पढ़कर आ रही थी। इसी दौरान सुनसान रास्ते में गांव का ही एक युवक लड़की साथ छेड़छाड़ करने लगा और मांग में सिंदूर दे दिया। लड़की जब किसी तरह भागकर घर आयी तो लड़का भी पीछे पीछे उसके घर तक आ गया। जबरन लड़की को अपने साथ ले जाने लगा और कहने लगा कि शादी किया है। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग व परिजनों ने लड़का को पकड़ लिया। विवाद के दौरान लड़के पक्ष के लोग भी जमा हो गए और लड़का को भगा दिया।मामले में सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...