जौनपुर, मार्च 28 -- जफराबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को सिरकोनी ब्लाक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ.हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यों व नीतियों का आज पूरा देश मुरीद बन गया है। प्रदेश में योगी सरकार का विकास कार्य बोल रहा है। विजय पटेल, प्रवीण सिंह, अमूल्य सिंह, रमेश चन्द्र जायसवाल, धर्मराज सिंह, शशिकांत पाठक, सत्यप्रकाश सिंह करिया अन्य ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह और संचालन आमोद सिंह रिंकू ने किया। इस मौके पर जगत नारायण सिंह, अशोक राजभर, परमानंद चौबे, पंकज नागर, विनय मौर्य, अरविंद उर्फ पप्पू सिंह आदि मौजूद थे। खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...