जौनपुर, जनवरी 2 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में स्थित एमएच कान्वेंट स्कूल में तीन जनवरी को जश्ने मौलूदे काबा के नाम से एक महफिल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय तथा अन्य बाहरी क्षेत्रों के नामचीन शायरों का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक समिति के सदस्य व एमएच कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक इजहार हुसैन ने दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 रज्जब को शियों के पहले इमाम हजरत अली का जन्मदिन बड़ी शानो शौकत से पूरी दुनिया में मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...