पलामू, नवम्बर 6 -- हुसैनाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के धरहरा जपला स्थित जमुहरी माई सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार को शनिदेव मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया। अनुष्ठान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, उनकी धर्मपत्नी प्रियंका कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद अजय प्रसाद गुप्ता व उनकी पत्नी सुषमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। पूजा रांची स्थित बरियातू के शनिदेव मंदिर के मुख्य पुजारी विकास कुमार भार्गव एवं राहुल तिवारी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। मौके पर संयुक्त बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण राम, राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव, जाकिर अली उर्फ राज अली, मुकेश पटेल, गौतम पटेल, धर्मेंद्र पाल, सतीश गुप्ता, राजेश्वर यादव, सदन शर्मा, शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, प्रदीप पटेल, राजधानी पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.