कानपुर, नवम्बर 25 -- कानपुर। दरबार साहिब, अमृतसर के प्रथम हेड ग्रंथी बाबा बुड्ढा जी के वंशज बाबा निर्मल सिंह रंधावा मंगलवार को उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा के गोविंद नगर स्थित निवास पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में संगत पहुंची जिन्हें आशीर्वाद मिला। उन्होंने संगत को सिमरन कराया। गुरु महाराज ने कथा सुनाई एवं नाम सिमरन से जोड़ने का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिमरन एवं जप जी साहिब का पाठ करें। इससे सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति होती है। उन्होंने जाप करने की विधि संगत को बताई। यहां सरदार जसवीर सिंह मल्होत्रा, कुलबीर सिंह महाजन, सतनाम कौर गांधी, इंद्रजीत कौर, राजेंद्र सिंह मोदी ने आशीर्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...