आगरा, जनवरी 29 -- श्री क्षेत्र बजाज कमेटी को एक 10 किलोग्राम का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जन सेवा के लिए दान मिला है। ये कंसंट्रेटर शहर के बाग मुजफ्फर खान निवासी विनोद कुमार अग्रवाल ने भेंट किया है। उन्होंने सपत्नी आकर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन को प्रदान किया। महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेवा कमेटी की महत्वपूर्ण सेवा है, जिसके अंतर्गत मरीज को घर के लिए ये सेवा रिफंडेबल सुरक्षा राशि लेकर 15 दिन के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, श्याम भोजवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...