हल्द्वानी, अगस्त 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड 52 और 53 के लोगों के लिए मंगलवार को आयोजित शिविर में बिजली, पानी की शिकायतें दर्ज कराईं। सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। इसके साथ ही यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन जमा कराए गए। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, पार्षद राजेश पंत, हरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। बताया गया कि आज बुधवार को वार्ड 51 और 52 के लोगों के लिए जन मिलन केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.