महोबा, जनवरी 7 -- महोबा, संवाददाता। जिले में प्रधान मंत्री फसल बीमा में हुए घोटाला में नटवरलालों ने नॉन लोन बीमा में घोटाला किया गया। अधिकांश फर्जी बीमा जन सुविधा केंद्र से कराए गए। बैंकों के बीमा में कम फर्जीवाड़ा हुए है। जिससे जन सुविधा केंद्रों की विस्वसनियता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर 40 करोड़ का घोटाला हो गया। शातिरों ने जंगल, पहाड़ और नदियों की भूमि में बीमा कराने में सफलता पाई। खास बात यह है कि अधिकांश फर्जी बीमा जन सुविधा केंद्रों से कराए गए। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि शातिरों ने जन सेवा केद्रों के संचालकों और बीमा कंपनी के अधिकारियेां से सांठ गांठकर घोटाला किया है। बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल राजपूत जालौन के निवासी है जबकि पकड़े गए कई नटवरलाल डकोर सहि...