फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यों का पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बारीकी से निरीक्षण किया। 17 फरवरी से शुरू होने वाले नव निर्मित प्लेटफार्म नंबर चार का निरीक्षण कर सम्बंधितों को समय से पूर्व ही सभी जन सुविधाओं को पूरा किए जाने के निर्देश दिए। 17 फरवरी से करीब आधा दर्जन से अधिक अप लाइन में संचालित होने वाली ट्रेनों का स्टापेज प्लेटफार्म नंबर तीन के स्थान पर प्लेटफार्म नंबर चार पर शुरू कराया जाएगा। जिससे पूर्व रेलवे के यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की हकीकत को परखने के लिए शनिवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्लेटफार्म का जायजा लिया। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले एफओबी का अवलोकन करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं व निर्माण कार्य को परखा। उन्होंने डीआरएम प...