पटना, मई 19 -- बिहार के काफी मजबूत राजनीतिक और नौकरशाह परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूर्णिया के पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को तीसरा राजनीतिक ध्रुव बनने की कोशिश में पूरी ताकत से जुटे प्रशांत किशोर आज (सोमवार) शाम 4 बजे जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी बनाने से पहले प्रशांत किशोर ने पदयात्रा के दौरान कहा था कि पार्टी का पहला अध्यक्ष दलित होगा। 2 अक्टूबर 2024 को जब पार्टी बनी, तब मधुबनी के निवासी एक पूर्व नौकरशाह मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब स्पष्ट किया हुआ कि मनोज भारती प्रदेश अध्यक्ष हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं। पप्पू सिंह और प्रशांत किशोर का रिश्ता पहले से सार्वजनिक है। पटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.