लखीसराय, जून 22 -- बड़हिया। जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय विस्तारिक बैठक कल सोमवार, 23 जून को दोपहर 12 बजे से नगर स्थित श्री जगदम्बा हिन्दी पुस्तकालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा होगी। इस अवसर पर पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय, महिला मंच की सचिव पूजा कुमारी, लखीसराय विधानसभा प्रभारी गौतम कुमार सहित जिला एवं प्रमंडल स्तर के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक की जानकारी देते हुए प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने और संगठनात्मक भूमिका निभाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...