दरभंगा, मई 19 -- दरभंगा। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र कल्याण बिगहा से रविवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को राज्य के सभी 38 जिलों में शुरू किया गया। इस परिपेक्ष्य में जन सुराज की दरभंगा जिला इकाई ने स्थानीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इस अभियान की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष बिल्टु सहनी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान बिहार बदलाव का अभियान है। जिला अभियान समिति संयोजक प्रो. सुरेंद्र मोहन यादव ने कहा कि आखिर 2023 की जातीय जनगणना में चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को दो लाख रुपए की सहायता राशि कब मिलेगी। राज्य कार्यकरिणी सदस्य शबी महमूद ने कहा कि 50 लाख भूमिहीन दलित और अतिपिछड़ा परिवारों को घर बनाने के लिए तीन डिसमिल जमीन के वादे का क्या हुआ। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा,...