सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- शिवहर। जन सुराज पार्टी के जिला इकाई द्वारा शुक्रवार से जिले में बदलाव पदयात्रा शुरू किया गया। पार्टी नेताओं ने नगर के गांधीनगर भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर बदलाव पदयात्रा का शुभारंभ किया। प्रथम दिन बदलाव पदयात्रा शिवहर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए शिवहर प्रखंड के सरसौला, चमनपुर, माली बिसाही, ताजपुर आदि गांवों से गुजरा। इस दौरान पार्टी नेताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर पार्टी नेता गिरीश नंदन सिंहप्रशांत, जिला महामंत्री राम आधार साह, पार्टी नेता नीरज सिंह, जिला सचिव सुधीर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, महिला इकाई के जिलाध्यक्ष मनोरमा त्रिवेदी, प्रवक्ता अजय कुमार सिंह त...