मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुरौल। प्रखंड की दो पंचायतों में शुक्रवार को जन सुराज अभियान समिति की ओर से संवाद व सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें दौरान सौ से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। संवाद कार्यक्रम के दौरान जन सुराज के उद्देश्यों, नीति और कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर अभियान के संयोजक आलोक कुमार पांडेय, नितेश झा, सकलदेव राय, धीरज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...