अररिया, अप्रैल 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विधान सभा चुनाव में छह माह का समय बाकी है। इस बीच जन सुराज पाटी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अररिया जिला के मुख्य प्रवक्ता प्रेम राज चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उसने यह त्यागपत्र जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखते आ रहा हूॅ। लेकिन जब से जन सुराज पार्टी से जुड़ा हूं। राष्ट्रीय नीतियों का विरोध नहीं कर पा रहा हूं। इसके साथ ही बंगाल और कश्मीर के पुलगमा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जन सुराज पार्टी का स्टैंड स्पष्ट नहीं होने के कारण ही वे अपना त्याग पत्र दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.